खजुरहट गांव की सड़कों की पटरियों अतिक्रमण बदस्तूर जारी:
सड़कों,चकमार्गों की पटरियों पर पर कब्जे को लेकर आवागमन बाधित:
आए दिन होता रहता है विवाद:तहसील प्रशासन ने साधी चुप्पी:
मछलीशहर।स्थानीय विकास खंड के खजुरहट,जुड़ऊपुर,परसूपुर आदि सड़कों की पटरियों अतिक्रमण बदस्तूर जारी है।सड़कों,चकमार्गों पर कब्जे को लेकर आवागमन बाधित रहता है।आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है।शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन चुप्पी साधे है।
बताया जाता है कि जौनपुर रायबरेली हाईवे से जुड़ाखजुरहट,जुड़ऊपुर, परसूपुर मार्ग की खजुरहट गांव में प्रधानमंत्री एवं दीनदयाल योजना से बनी दो किमी पक्की सड़क की पटरियों पर बगल बसे ग्रामीण अवैध निर्माण कर, उपली पाथना शुरू कर दिए और उपले रखकर कब्जा जमा लिए हैं।इसके साथ ही पटरियों पर ही पुआल,ईंट रखकर कब्जा कर चुके हैं।कुछ ग्रामीण तो पटरियों पर ही अरहर आदि की खेती करते हैं।पटरियों पर रखे उपले आदि की किसी वाहन से क्षति हुई नहीं कि अतिक्रमणकारी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। सड़क की पटरियों पर गुमटी रखकर कुछ लोग दुकान भी खोल लिए हैं,ग्राहक के सड़क पर बैठे और खड़े रहने से आए दिन वाहनों द्वारा छोटी मोटी दुर्घटना होने पर गाली गलौज और मारपीट होना आम बात हो गई है। सड़के और सड़क की पटरियां अतिक्रमण के कारण दिन प्रतिदिन सकरी होती जा रही हैं।जबकि इस मार्ग से सुबह से लेकर शाम तक अनगिनत स्कूली बसों ,चार पहिया दो पहिया वाहनों,ट्रैक्टर,प्राइवेट वाहनों का आवागमन होता रहता है।स्थानीय ग्रामीण सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने आई जी आर एस पोर्टल,जिला और स्थानीय प्रशासन से भी कई बार किया लेकिन आज तक हल्का लेखपाल के रहमोकरम से अतिक्रमण करियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही अतिक्रमण हटा।जिसके कारण लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और अतिक्रमण बदस्तूर जारी है।