उत्तर प्रदेश/जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के जमडीह गांव में PWD विभाग की सड़क की स्थिति चिंताजनक है। यह सड़क कई वर्षों से टूटी हुई है। बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। सड़क पर बड़े गड्ढे और जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। दो वर्ष पहले इसी सड़क पर एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद भी PWD विभाग ने मरम्मत नहीं कराई।ग्रामवासी छविनाथ यादव, जगपत यादव, मयूर यादव, त्रिलोकी यादव, संजय यादव और राहुल यादव ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और किसान इस रास्ते का उपयोग करते हैं। खराब सड़क से वाहन फिसलने और दुर्घटना का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आगे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।