अदालत में हाजिर न होने पर पुलिस ने वारंटी को दबोचा
खेतासराय(जौनपुर)। न्यायालय में हाजिर न होने पर स्थानीय पुलिस ने लतीफपुर निवासी एक वारंटी के यहाँ दबिश देकर हिरासत में ले लिया । पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया । उक्त गांव निवासी हंसराज बिन्द पुत्र मिट्ठू बिन्द के घर पर रविवार को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है, वह धार 147/323/504/506/427 मामले में न्यायालय से वांछित था । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह साथ हेड कांस्टेबल त्रिगुण कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे