एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम का हुआ आयोजन

जलालपुर।आज शनिवार को क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सरकार के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए इस अवधारणा को देश के विकास के लिए अनिवार्य बताया।उन्होंने कहा,बार-बार होने वाले चुनावों से होने वाले भारी खर्च को कम करके हम उन संसाधनों को विकास कार्यों में लगा सकते हैं। यह व्यवस्था शासन में निरंतरता और स्थिरता लाएगी, जिससे नीति निर्माण और विकास परियोजनाएं बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकेंगी।उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहल प्रबुद्ध वर्ग और देश की जनता के व्यापक समर्थन से ही साकार होगी।बयालसी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में जन-जन को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं,प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे समाज को एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करें। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह,ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने एवं संचालन आमोद सिंह रिंकू ने किया,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि दिनेश सोनकर,कृष्णपाल सिंह,राजेश सोनकर , पंकज सिंह,रजनीश चौबे, संतोष मौर्या, गिरीश कुमार सिंह, शैलेश सिंह,शशिप्रकाश सिंह , दुर्गेश सिंह ,हेमत सिंह,अरविंद गिरी, गुरुचरण सोनकर संजय सिंह जटाशंकर सिंह श्री निवास रामचंदर सेठ बृजनाथ शर्मा हरिशंकर अजय कुमार अनिल कुमार अनेकों गणमान्य लोग की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here