परमात्मा से जुड़कर ही उनके सारे खजाने प्राप्त कर सकते हैं- ब्रह्माकुमारी पूनम बहन

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित, भक्ति गीतों पर झूमे महिलाएं मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित नौ दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम के आनंद उत्सव सत्र में तनाव मुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने हर व्यक्ति को जीवन में विपत्ति के समय सच्चा सहारा,सर्व संबंधों का प्यार, सात्विक आनंद, सुरक्षा का अनुभव आदि मानव जीवन में परमात्मा की आवश्यकता का वर्णन किया। मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल,पुष्पा शुक्ला, बिजेंद्र जायसवाल,सभासद वीरेंद्र पटेल, कोमल केशरी, सत्यभामा ऊमरवैश्य, मनोज जायसवाल, प्रिया ऊमरवैश्य, वर्षा केसरी, शैलेंद्र साहू व बीना ऊमरवैश्य आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक पंकज पटेल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था में आने से एक अलग प्रकार की मन की शांति का अनुभूति होता है। अतिथियों ने एक साथ कैंडल जलाकर विश्व की शांति की कामना की। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को ब्रह्माकुमारी पूनम बहन व संचालिका अनीता दीदी ने अंगवस्त्रम पहना व ईश्वरी सौगात भेंट कर सम्मानित किया। खुश होकर गा रहा है…. गीत पर परमात्मा मिलन का अनुभव करते हुए पुष्प वर्षा कर आनंद उत्सव मनाया गया। आनंद का दिन आया रे…. गीत पर गोप -गोपी बने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे…. गीत पर महिलाओं व पुरुषों ने रास करते जमकर झूमें। इस दौरान इंदौर से आई तनामुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि परमात्मा से जुड़कर ही सारे खजाने की चाभी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राज पाल ने किया।इस अवसर पर अरविंद बच्चा, शिवकुमार,सी के ,जितेंद्र, संजय ,सुभाष मिश्रा, ज्ञानचंद केसरी, विपिन जिम्मी,अंकित, राजकुमार ऊमरवैश्य,राजकुमार जायसवाल संतोष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, नीरज, पल्लवी जयसवाल व उमाशंकर आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here