{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"brushes":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अदालत में तारीख पर नहीं पहुंचे, पुलिस ने तीन वारंटी किए गिरफ्तार

 

खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न विवादों में न्यायालय में तारीख पर नहीं पहुंचने वाले तीन लोगों के न्यायालय से वारंट होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया।

 

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया ने न्यायालय के आदेश पर रामअजोर पुत्र रामराज निवासी लतीफपुर, इकराम पुत्र अहमद निवासी सैद गोगरी, मोहन पुत्र रामजीत निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को तारीख पर नियत समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर, न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार वारंट जारी किया। वारंट जारी होने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय , उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार पाठक , हेड कांस्टेबल शिवगोविन्द यादव, अम्बिका यादव, कांस्टेबल रामकुमार यादव समेत अन्य लोगों रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here