1500 रुपए के लिए एक परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड

 

 बेटे ने लगाई फांसी तो मां-बेटी ने खाया जहर

गोरखपुर के कुचडेहरी गांव में 1500 रुपये के विवाद के बाद 18 वर्षीय मोहित कन्नौजिया ने फांसी लगाकर जान दे दी. बेटे की मौत देख मां और बहन ने भी जहर खा लिया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. यह दुखद घटना एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के साथ पूरे गांव को झकझोर गई.

गोरखपुर …. उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुचडेहरी गांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि यह घटना 1500 रुपये को लेकर हुए विवाद के चलते हुई.

मोहित कन्नौजिया (18), जो मुंबई में कपड़े प्रेस करने का काम करता था वह अपनी मां कौशल्या देवी और बहन सुप्रिया के साथ दवा खरीदने बाजार जा रहा था. रास्ते में उसने मोबाइल बनवाने के लिए मां से 1500 रुपये मांगे. पैसे न मिलने पर गुस्से में वह घर लौट आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

एक परिवार के तीन सदस्यों ने किया सुसाइड

जब मां और बहन घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मोहित फांसी से लटका मिला. मां और बहन शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगीं.मां कौशल्या देवी (55) और बहन सुप्रिया (14) इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने जहर खा लिया. गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पहले सुप्रिया और फिर गुरुवार को कौशल्या देवी की मौत हो गई.

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

एसपी नॉर्थ जितेन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है. पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, मोहित के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी दो स्नेहलता और शशिलता शादीशुदा बहनें हैं.आज तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here