सुरेरी पुलिस की तत्परता: पुरानी रंजिश में नीम का पेड़ काटा, थाना अध्यक्ष राजेश मिश्र खुद मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के घाघरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्राम निवासी अर्चना मिश्रा पत्नी अरविंद मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके घर पर लगाया गया नीम का पेड़ विपक्षी रमाकांत मिश्रा ने कुल्हाड़ी से काट दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश मिश्र खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर गवाहों से बयान लिया और तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पीड़िता अर्चना मिश्रा का कहना है कि नीम का पेड़ उनके परिवार ने लगाया था, जिसे जानबूझकर शरारतपूर्ण तरीके से काटा गया।
ग्रामीणों ने कहा कि थाना अध्यक्ष राजेश मिश्र की कार्यशैली अनुकरणीय है। वह हर शिकायत पर तुरंत मौके पर पहुँचते हैं और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करते हैं। इस घटना में भी उनकी मौजूदगी से पीड़िता को भरोसा और न्याय दोनों मिला।