फतेहपुर ब्रेकिंग : नाबालिग से अवैध संबंध बनाने के आरोपी को सुल्तानपुर घोष पुलिस ने दबोचा
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चल रहे वांछित वारंटी अभियान के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की से अवैध संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 150/25 धारा 87/137(2)/65(1) BNS 2023 एवं 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को धूमनकुआ ऐरायां सादात मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राहुल पासवान पुत्र राजकुमार, उम्र 20 वर्ष
निवासी : बगैचा, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह
उ0नि0 दिलीप कुमार
उ0नि0 ईश्वर चंद्र
का0 संदीप राजभर
थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।