पीएसी जवान की ड्यूटी के दौरान मौतः लखनऊ में विशेष ड्यूटी पर तैनात जवान का हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रुका, उपचार के दौरान निधन
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी जयप्रकाश मौर्य की बीमारी से मृत्यु हो गई। वह आजमगढ़ जनपद में तैनात थे और इस समय लखनऊ में विशेष ड्यूटी पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान जयप्रकाश मौर्य के हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। विभागीय अधिकारी उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को राजेपुर त्रिमुहानी स्थित रामेश्वरम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।जहां मुखाग्नि उनके पिता ने दिया ।इस दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल तथा परिजन मौजूद रहे।
हम पीएसी के वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, राष्ट्र आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। । पीएसी के वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई।
मृतक जयप्रकाश मौर्य के पिता बाबूराम मौर्य, पत्नी मीरा देवी, 22 वर्षीय पुत्री आकांक्षा, 20 वर्षीय पुत्र शिवम और 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के आवास पर भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।