नवरात्रि में नगर पंचायत रामपुर का सराहनीय निर्णय – मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद

 रामपुर (जौनपुर)। नवरात्रि के पवित्र महीने में नगर पंचायत रामपुर की ओर से एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। चेयरमैन विनोद जायसवाल, अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि नगर पंचायत क्षेत्र की सभी मांसाहार की दुकानें – मीट, मछली और मुर्गा – नवरात्रि अवधि तक पूरी तरह बंद रहेंगी। चेयरमैन विनोद जायसवाल ने कहा कि “नवरात्रि का महीना धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक है। समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे।”थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन इस निर्णय को सख्ती से लागू कराएगा। उन्होंने कहा कि “चेयरमैन और नगर पंचायत के साथ मिलकर हम सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का पालन हो और नवरात्रि का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे।”अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्षेत्रीय जनता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए नगर पंचायत व प्रशासन के प्रयासों की भरपूर सराहना की है। लोगों का मानना है कि यह कदम नवरात्रि के पवित्र पर्व में धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिक निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here