तहसील खागा के मोहम्मदपुर गौती में 1700,सौ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

दबंग भू-माफिया ने राजस्व विभाग से मिलकर किया प्लॉटिंग जिलाधिकारी से मिलकर पूर्व प्रधान ने की शिकायत जांच के आदेश

 

उत्तर प्रदेश/ फतेहपुर जनपद के खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में अरबों रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया है। मोहम्मदपुर गौती गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सगीर अहमद ने जिलाधिकारी फतेहपुर को शिकायत की है।

शिकायत में बताया गया है कि रोड पर स्थित लगभग 1700,सौ बीघा सरकारी जमीन पर कुछ भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इन लोगों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली-भगत कर अपना नाम दर्ज करा लिया है। सगीर अहमद ने आरोप लगाया कि भू-माफिया ग्राम समाज और तालाब की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कई प्लॉट काटकर बेच भी दिए हैं। यह सब एक बड़े मकड़जाल के तहत किया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी खागा को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो भू-माफियाओं और इस प्रकरण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here