*जौनपुर: पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,*
*जौनपुर:* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 खुटहन मुन्नाराम धुसिया द्वारा मय हमराही कर्मचारी गण की सहायता से मु0अ0सं0-115/2025 धारा- 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तगण 1. भवानी प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 राजबली उम्र लगभग 56 वर्ष 2.अभिषेक शर्मा पुत्र भवानी प्रसाद शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष 3. शैलेश शर्मा पुत्र भवानी प्रसाद शर्मा उम्र लगभग 27 वर्ष निवासीगण ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को आज दिनांक 19.04.2025 को समय सुबह करीब 6.00 बजे पिलकिछा तिराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. भवानी प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 राजबली निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. अभिषेक शर्मा पुत्र भवानी प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. शैलेश शर्मा पुत्र भवानी प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 मुन्नाराम धुसिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. हे0का0 सजंय चौहान थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. का0 विरेन्द्र कुमार यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।