भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई शौर्य यात्रा प्रसिद्ध दियावा महादेव धाम पर हुआ कार्यक्रम

 

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य यात्रा का हुआ आयोजन

मछली शहर(जौनपुर)…पहलगांव आतंकी हमले के बाद जारी भारत – पाकिस्तान के बीच युद्ध में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।और भारतीय सेनाओं के शौर्य के आगे पाकिस्तान अपने घुटनों पर आ गया,जिससे सीजफायर करने पर पाकिस्तान मजबूर हो गया।

ऐसे वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र स्थित बसुही नदी से लेकर प्रसिद्ध दियावा महादेव धाम तक शौर्य यात्रा निकाली।जिसमे क्षेत्र के कई सम्मानित लोग व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।उपस्थित लोगो ने भारतीय सैनिक जिंदाबाद,भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने बताया कि देश के नागरिक हमारे सजग सैनिकों के कारण ही सुरक्षित है।और उनके युद्ध कौशल के कारण ही आज पाकिस्तान बैकफुट पर है।पूरा देश आज अपने देश के जवानों के प्रति ऋणी है।कार्यक्रम में युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर सैनिकों के प्रति मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी जगतारण गुप्ता,बलराम पांडेय,मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी,जेपी मिश्र,बूथ अध्यक्ष विनय शुक्ल,अजय तिवारी,दीपक पांडेय,अवधेश शुक्ल,अमन पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के सम्मानितजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here