फतेहपुर : अवैध हूटर कांड का आरोपी फरार, फर्जी क्रॉस मुकदमा लिखवाने को पुलिस पर दबाव

फतेहपुर। सुजानपुर गांव में 12 सितंबर को हुए अवैध हूटर कांड का आरोपी अंकित उर्फ गांजा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी पर दबंगई कर बोलेरो से हूटर बजाते हुए उत्पात मचाने, महिलाओं व बच्चों की जान जोखिम में डालने, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप है।

घटना के बाद ललौली थाना पुलिस ने योगेंद्र सिंह पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन आरोपी फरार होने के बाद अब अपनी मां और भाभी के जरिए पुलिस पर दबाव बना रहा है कि योगेंद्र और उसके परिवार के खिलाफ फर्जी क्रॉस मुकदमा दर्ज किया जाए।

झूठी तहरीर को पुलिस ने किया खारिज

अंकित की मां और भाभी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि योगेंद्र और उसके घरवालों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर गुप्तांग छुए और मारपीट की। लेकिन पुलिस ने प्राथमिक जांच में इस शिकायत को मनगढ़ंत और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।

इसके बावजूद आरोपी की मां विभिन्न विभागों और आयोगों (मानव अधिकार, महिला आयोग आदि) में पत्र भेजकर पुलिस पर दबाव बना रही है कि किसी भी तरह क्रॉस मुकदमा दर्ज हो। जबकि वीडियो फुटेज में आरोपी की मां को बेटे के साथ गाली-गलौज करते भी देखा जा सकता है।

श्राद्ध कार्यक्रम में मचाया था उत्पात

गौरतलब है कि योगेंद्र के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान आरोपी अंकित ने बोलेरो (UP 71 Z 0664) से हूटर बजाते हुए बहुआ-गाजीपुर रोड पर कई चक्कर लगाए। इस दौरान उसने कार्यक्रम में आई महिलाओं को आपत्तिजनक इशारे किए और गालियां दीं। वीडियो बना रहे शिवा को धमकी दी कि उसकी दुकान में आग लगा देगा। शाम को दोबारा कार लहराते हुए आने पर महिला और दो बच्चों की जान बाल-बाल बची।

पीड़ित योगेंद्र का कहना है कि “सत्य की जीत होगी, और झूठे आरोप गढ़ने वालों को एक दिन सबक मिलेगा।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here