Up: कोर्ट जा रहे वकील को बदमाशों ने मारी गोली   तड़पते हुए वकील ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

 प्रयागराज में बदमाशों ने दिन-दहाड़े वकील को गोली मार दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोर्ट जा रहे वकील को रोका। इसके बाद सीने में गोली मार दी। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए ।  वकील को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के पास की है। गोली लगने के बाद वकील करीब 20 मिनट तक जमीन पर तड़पते रहे। इस दौरान उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि गोली किसने मारी है। लोग उनसे उनका नाम और पता पूछते रहे। उन्होंने बताया कि किसी वकील पर आरोप लगाया है। बाइक और मोबाइल वहीं पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत, एसीपी पंकज लवानिया, एसीपी जंग बहादुर के साथ क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हमलावर एक बाइक पर तीन लोग आए थे। ओवरटेक कर वकील को रोका। फिर दो गोली मारकर प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर भाग गए।

  घर वालों ने बताया कि पड़ोसी के परिवार से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। परिवार वाले नामजद तहरीर देने की तैयारी में हैं। पुलिस अधिकारियों ने लिखकर देने को कहा है।   स्वरूप रानी हास्पिटल के डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने बताया कि अभी मेरे पास पुलिस एक पेशेंट को लाई है जिनका नाम मानसिंह है उनके सीने में दो गन शॉट हैं। एक गोली अभी भी फंसी हुई है उनको ओटी में ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। उनकी स्थित भी अभी नाजुक है। ऑपरेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  डीसीपी गंगापार कुलदीप गुणावत ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सोरांव के ददौली में गोली मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां पर मानसिंह को बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जमीन की रंजिश बताई गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here