1. 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी, सुहागरात के बाद मौत

 

जौनपुर। जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई और सुहागरात के अगले ही दिन अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अकेले रहते थे संगरू राम

गांव के संगरू राम (75) की पहली पत्नी का निधन एक साल पहले हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह खेती करके जीवन-यापन कर रहे थे, जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं।

कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में रचाई शादी

गांव वालों के अनुसार, संगरू राम दूसरी शादी करने की इच्छा लंबे समय से जता रहे थे। सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में शादी संपन्न कराई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा हैं।

घर संभाल लेना”

मनभावती का कहना है कि संगरू राम ने शादी से पहले कहा था – “तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।” शादी की रात दोनों देर तक बातें करते रहे। लेकिन सुबह संगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भतीजों ने जताई शंका

संगरू राम के भतीजों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है। उनका कहना है कि वे दिल्ली से आने के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस मामले में जांच करेगी और पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here