रामपुर थाने से दूसरे दिन भी खदेड़े गए दलाल, फरियादियों को मिला न्याय
जौनपुर। रामपुर थाना परिसर में दलाली करने वालों का वर्चस्व लगातार टूटता नज़र आ रहा है। शुक्रवार को भी थाने में घुसकर झूठी तहरीर दिलवाने आए दलालों को थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया और सख़्त चेतावनी दी कि थाने के अंदर दोबारा मत आना। जानकारी के अनुसार, गंधौना मनापुर गांव में बिजली के नंगे तार को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात मारपीट तक की नौबत आ गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह पहुँचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बावजूद शुक्रवार को कुछ दलालों के उकसावे पर एक पक्ष ने थाने में पहुँचकर मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए तहरीर दी। जांच में जब थानाध्यक्ष को असलियत का पता चला तो उन्होंने न केवल झूठी तहरीर खारिज कर दी बल्कि उन दलालों को सरेआम डांटकर थाने से बाहर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही की और शांति भंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि थानों में दलालों का बोलबाला रहा है, जो पैसों के बल पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और असल फरियादियों का हक़ छीनने का काम करते थे। लेकिन वर्तमान थानाध्यक्ष की सख़्ती से ऐसे दलालों का वर्चस्व टूट रहा है और पीड़ितों को बिना किसी दबाव के न्याय मि
ल रहा है।



















