महिला शक्ति मिशन 5.0 के तहत सुरेरी पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

जनपद जौनपुर, थाना सुरेरी। दिनांक 11 अक्टूबर 2025।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में संचालित “महिला शक्ति मिशन 5.0” के तहत थाना सुरेरी पुलिस द्वारा गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान उपनिरीक्षक (SI) नंदलाल चौबे, महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह, सविता  तथा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल निम्न नंबरों पर सहायता ली जा सकती है —
📞 महिला हेल्पलाइन – 181
📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
📞 आपातकालीन नंबर – 112
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
📞 साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और पुलिस सहायता की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।थाना प्रभारी सुरेरी ने बताया कि इस प्रकार के अभियान से महिलाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना बढ़ रही है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here