पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.खेमचन्द्र पुत्र रामदुलार 2.रामनरायण पुत्र खेमचन्द्र निवासीगण ग्राम कुतुपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 04.05.2025 समय करीब 20.30 बजे को ग्राम कुतुपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*अभियुक्तगण का नाम पता-*

1.खेमचन्द्र पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम कुतुपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

2.रामनरायण पुत्र खेमचन्द्र निवासी ग्राम कुतुपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0-106/2025 धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 थाना सुजानगंज जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना सुजानगंज जौनपुर।

उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना सुजानगंज जौनपुर।

का0 अजय कुमार थाना सुजानगंज जौनपुर।

का0 गया प्रसाद पटेल थाना सुजानगंज जौनपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here