नूरपुर बसुही नदी शिव मंदिर के पास 42 किलो बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
नूरपुर। बसुही नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर परिसर में 42 किलो बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान अरविंद कुमार पटेल के पिता जवाहर लाल पटेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए
खिलाड़ियों ने नूरपुर के मैदान पर उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, युवक मंगल दल विभाग के शुभम मौर्य, रामपुर बीओ नीरज गुप्ता, युवक मंगल दल अध्यक्ष नूरपुर सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकास, कोच अरुण पाल, निकेश, रोहन, नितेश तथा कमेटी टीम व समस्त ग्रामवासी सक्रिय रहे।