जौनपुर: 53 दिव्यांगों को बांटा ट्राइसाइकिल, दो सौ पौधों का रोपण

 

 जौनपुर/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर गुरुवार को तिकधारी सिंह इंटर कालेज परिसर में राजपूत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 53 दिव्यांग दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित कर मार्कण्डेय सिंह हाल में केक काटकर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर के बाहर एतिहासिक पुराने तालाब पर एक वृक्ष मां के नाम से लोगो ने दो सौ पौधों रोपे गए। अतिथियों ने उक्त ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण कराने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर कर नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।

 जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा अधिकारियों का काम सरकार की योजनाओं को पात्रता के क्रम में सभी के बीच लाकर एक ऐसा वातावरण सृजित करना है जहां पर गरीब व्यक्ति यह एहसास कर सके कि सरकार में उसकी हिस्सेदारी है उसका भाव है। उत्तर प्रदेश सरकार का एक लक्ष्य एक पौधा मां के नाम, एक पौधा पिता के नाम व एक पौधा अपने गुरु के नाम पर अवश्य लगाए। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास के मार्ग में बाधक बने माफियाओं को कड़ा जवाब दिया और विकास की राह को आसान बनाया।

 राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने आयोजकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के रूप रेखा के बारे में जानकारी दी।

विधायक रमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here