जनपद जौनपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

 

जौनपुर। जनपद की विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद दस निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार—

 

निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक बरसठी से हटाकर मुंगराबादशाहपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक किरण कुमार सिंह को मुंगराबादशाहपुर से स्थानांतरित कर शाहगंज भेजा गया है।निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह को शाहगंज से हटाकर केराकत का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक देवानन्द रजक को पुलिस लाइन से हटाकर बरसठी की जिम्मेदारी दी गई है।उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ल को गामा टीम से हटाकर थानाध्यक्ष जफराबाद नियुक्त किया गया है।उपनिरीक्षक रमेश कुमार को थानाध्यक्ष जफराबाद से हटाकर व0उ0नि0 मड़ियाहूं भेजा गया है।उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को व0उ0नि0 शाहगंज से हटाकर थानाध्यक्ष खेतासराय नियुक्त किया गया है।उपनिरीक्षक बृजवाणी सिंह को एसओजी टीम का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक रामअभय राय को स्वाट टीम की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं उपनिरीक्षक मंजर यादव को व0उ0नि0 शाहगंज में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here